बीडब्ल्यूजेयू के प्रदेश सचिव रंजन सिन्हा की माता पुष्पारानी सिन्हा का 81 वर्ष की आयु में निधन
1 min read
गया(कुमुद रंजन)। बिहार वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश सचिव रंजन सिन्हा की 81 वर्षीय माँ पुष्पारानी सिन्हा का निधन रविवार को अहले सुबह हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र मनोज कुमार सिन्हा(अधिवक्ता), संजय कुमार सिन्हा(वार्ड पार्षद) व रंजन सिन्हा(पत्रकार) तथा एक पुत्री मधुरानी सिन्हा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। रविवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने दिया। अंतिम संस्कार के दौरान गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में शहर के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। उनके निधन पर गया नगर निगम के नगर आयुक्त सावन कुमार, आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह, कमल नयन, कंचन कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार, अक्षय कुमार सिंह, देवब्रत मंडल, सूर्यप्रताप सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, प्रदीप रंजन, कुमुद रंजन, गणेश प्रसाद, प्रकाश कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा के शांति की कामना की है।