गया गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार।
1 min read
गया(पुरुषोत्तम कुमार)। गया शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बहुत ही घुम घाम से पंजाबी समाज ने लोहड़ी का पर्व मनाया साथ ही एक दुसरे को गले लगा कर बधाई दिया। इस मौके पर पंजाबी समाज के लोगों में बहुत ही खुशी का माहौल था। सबो ने अलाओं जला कर उसमें मूंगफली रेवड़ी और तिल को आग में डालकर पुरूषों ने भांगड़ा किया एवं महिलाओं ने गिद्धा किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ जी ने बताया कि आज का दिन पंजाबी किसानों के लिए लोहड़ी इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि लोहड़ी के अगले दिन से यहां नए साल की शुरुआत मानी जाती है। इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर सिखों मे नई फसल की पूजा की जाती है। इस समय पंजाब में गन्ने की फसल की कटाई की जाती है। नई फसल के गुड़ त्योहार में प्रयोग किया जाता है। पंजाबी और सिख लोग जश्न मनाते हैं। लोहड़ी का त्यौहार विवाहित दंपतियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, ईस मौके पर बेटी और बहू को तोहफा भी दिया जाता हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह जी , उपाध्यक्ष सरदार रौनक सिंह जी, सचिव सरदार शरब सिंह जी ,सह कोषाध्यक्ष सरदार बिट्टू सिंह जी , सरदार मन्ना सिंह जी, सरदार जसवंत सिंह जी ,महेश्वर प्रसाद गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य लोगों ने जश्न मनाया और एक दुसरे को बधाइयाँ दिया।