लड़की अपहरण मामले में आरोपित राकेश कुमार गिरफ्तार
1 min readशेरघाटी(राहुल कुमार)शेरघाटी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव से लड़की अपहरण मामले का आरोपी राकेश कुमार यादव को शेरघाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सोनड़ीहा से नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में वह नामजद आरोपी है। जो महीनों से फरार चल रहा था। शेरघाटी थाना कांड संख्या 398/20 के तहत इस के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
2,611 total views, 2 views today