Imamganj : महिला वारंटी गिरफ्तार
1 min read
इमामगंज(शिवनंदन प्रसाद)। कोठी थाना के पुलिस ने गोडीहा गांव से वारंटी महिला के गिरफ्तार करके थाना लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव गणेश भुईयां की पत्नी अन्नावा देवी जो कांड संख्या 36/2019 में आर्म्स एक्ट में पूर्व में जेल गई थी। जेल से बेल पर छूटने के बाद से वह कोर्ट में पेश नहीं हुई थी, जिसके कारण उसका बेल टूट गया था। इसी सूचना पर गो डीहा गांव पुलिस जाकर महिला के घर से गिरफ्तार कर के कोर्ट में ले जाकर पेशी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
10,549 total views, 2 views today