शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए निगम ने चलाया अभियान
1 min readगया। आगामी 12 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला और शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत शहर के राजेंद्र आश्रम, टिल्हा महावीर स्थान रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों अतिक्रमणकारियों के चंगुल से सड़कों का अतिक्रमण मुक्त कराया। अवैध रूप से बने दुकानों का समान भी निगम प्रशासन ने जब्त कर लिया। नेतृत्व कर रहे निगम अधिकारी ने बताया कि यह अभियान तब तक चलाया जाएगा, जब तक शहर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं करा लिया जाता हैं।
