वर्ष 2020 तक 20 हजार महिलाओं एवं पुरुषों को कराटे निशुल्क प्रशिक्षण देने का लक्ष्य : अनुराग बसु
1 min read
गया। जन सुरक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में टेंपल ऑफ मार्शल आर्ट्स के बैनर तले आरपी मिशन इंटर कॉलेज दरियापुर, टिकारी, गया में निशुल्क मार्शल आर्ट्स “कराटे” का प्रशिक्षण शुरू किया गया। टेंपल ऑफ मार्शल आर्ट्स के निदेशक -सह- प्रशिक्षक अनुराग बसु ने 300 छात्र-छात्राओं को फ्लैक्सिबल प्रैक्टिस, पंचिंग,किकिंग, ब्लॉकिंग, कैचिंग, थ्रोइंग, फॉलिंग तकनीक के साथ-साथ डिफेंसिव एवं ऑफेंसिव तकनीक का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक श्री बसु ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं से कहा कि मार्शल आर्ट्स का नियमित अभ्यास करने से प्रशिक्षु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त व मजबूत होते हैं तथा कुशाग्र बुद्धि के बन जाते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होने के कारण बड़े-से-बड़े एवं कठिन-से-कठिन कार्यों को भी बहुत ही सहजता से करने में सक्षम होते हैं। मार्शल आर्ट “कराटे” महिलाओं के लिए ईश्वर का वरदान है। यह आत्मरक्षा का अस्त्र है।
जन सुरक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह टेंपल ऑफ मार्शल आर्ट्स के निदेशक व प्रशिक्षक अनुराग बसु ने कहा कि मगध प्रमंडल में वर्ष 2020 तक 20 हजार महिलाओं एवं पुरुषों को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। ताकि अपना सुरक्षा स्वयं करने के योग्य बन सकें। लक्ष्य की पूर्ति के लिए गया जिला और औरंगाबाद जिले में मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षुओं के माता-पिता एवं अन्य लड़कियों- पुरुषों में बहुत ही अच्छा रिस्पांस एवं उत्साह देखने को मिल रहा है।