बिहार

जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, कार्यों की मिली जाधकारी

बाराचट्टी (गणेश गुप्ता)। बिहार सरकार के द्वारा संचालित पंचायत वार जन संवाद कार्यक्रम के प्रथम चरण में भलुआ और पतलुका पंचायत का चयन किया गया था। जहां सोमवार को पूर्व से निर्धारित बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलुआ में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों विभाग के पदाधिकारी रहे मौजूद और अपने अपने कार्यों से जनता को रूबरू करवाया। हालांकि इस कार्यक्रम में कुल 54 विभाग के कर्मी व पदाधिकारी को उपस्थित होना था, लेकिन सभी नही पहुंचे।जिससे सैकड़ों ग्रामीणों ने सवाल खड़ा किया। जिसमे वन विभाग के कोई भी पदाधिकारी या कर्मी नही पहुंचे। इस दौरान पंचायत के मुखिया सविता देवी व समिति सदस्य कविता देवी तो वही प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव के द्वारा पूर्ण व्यवस्था से लैस किया। ताकि लोगो को जागरूक होने के लिए जो लोग दूर दूर से अधिकारियों को सुनने के लिए आ रहे हैं और योजनाओं का जानकारी प्राप्त कर करे। उनको कोई दिक्कत न हो इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग से पहुंचे। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने लोगो को बताया कि हमारे विभाग से जो भी व्यक्ति राशन लेने के योग्य है। उन्हे प्रपत्र क फॉर्म भरकर आवेदन दे साथ इन्हें एलपीजी गैस के लिए आप आवेदन दे तत्पश्चात उन्हे योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे मनरेगा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी मिथलेश कुमार अपने योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे विभाग से आपके पंचायत में कई तलाब , आहर , सड़क , वृक्षारोपण जैसे विभिन्न तरह के योजन का कार्य हुआ है और जो होना है आपलोग हमे बताए हम और हमारे विभाग इसके लिए सदैव तत्पर है मौके पर मौजूद रहे बिजली विभाग के जे ई ने भी अपने बात को रखा और विभाग से कोई भी सूचना के लिए आपके कॉन्टैक्ट नंबर को सार्वजनिक किया और श्रम विभाग के अधिकारी नितेश कुमार भी अपने बात को लोगो के समक्ष रखा लेकिन लोगो का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय में नही रहते है जिससे अमजनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलता है इस संबंध ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संवाददाता को बताया कि जो पदाधिकारी या कर्मी सरकार के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम को अनदेखी किया गया है उनपर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी इस कार्यक्रम में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, लोक स्वास्थ अभियंत्रण पदाधिकारी के साथ साथ वन विभाग के कोई भी पदाधिकारी या कर्मी कार्यक्रम में मौजूद नही रहे इसके लिए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण जमा करने के लिए नोटिस किया गया है। नही जमा करने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी, उप प्रमुख सोनाबली यादव, बीडीओ पंकज कुमार, राजस्व अधिकारी आरती कुमारी, बीपीआरओ नरेश कुमार, पीओ मिथलेश कुमार, मंजूर आलम, पंचायत के उप मुखिया सुरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया महादेव यादव , सरपंच शंकर भुइयां सहित लगभग सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में संबंध में उप प्रमुख सोनाबली यादव लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने अधिकारों को जानिए पदाधिकारियों से संपर्क कीजिए कोई समस्या होती है तो हमसे मिलिए ये सरकार के द्वारा बहुत बढ़िया कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे लोग पदाधिकारियों से रूबरू होंगे और समस्या को पदाधिकारियों के समझ रखेंगे मौजूद रहे पंचायत के उप मुखिया सुरेंद्र यादव वन के विभाग के कोई अधिकारी व कर्मी की उपस्थिति नही देख आक्रोशित हुए और उन्होंने कहा की आज हमारा पंचायत का 60% हिस्सा वन विभाग के जिम्मे है जंगल दिन प्रतिदिन उजड़ रहे है। लेकिन इस पर विभाग का कोई ध्यान नही है। वही हमलोग के मूलभूत सुविधा के लिए सड़क चाहिए उसके लिए एनओसी नही दे रही है ये कही न कही हमलोग को उपेक्षा विभाग कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button