बिहार

गया में बोले उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अंदर से हुई खोखला, बचा है सिर्फ डब्बा

गया। गया शहर में अवस्थित संग्रहालय सभागार में आज राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। जिनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जदयू अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुकी है। अब सिर्फ डब्बा ही बचा है। उन्होंने कहा कि जेडीयू की समाप्ति के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ही विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा कि टीवी पर जब देखता हूं तो नीतीश कुमार पर दया आती है। वह बुरी तरह परेशान हैं। राष्ट्रीय दल के लोगों ने उन्हें चक्रव्यूह में फांस लिया है। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह वह वहां से निकल पाते हैं कि नहीं। पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार काफी परेशान हैं। और जब भी परेशान होते हैं तब कोई बड़ा निर्णय लेते हैं। इसीलिए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि वह पुनः एनडीए में लौट सकते हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, पूर्व सांसद मुनाजिर हसन,पूर्व विधायक रणविजय सिंह,ठाकुर धर्मेंद्र सिंह,अजय कुशवाहा,रामकुमार मेहता,आकाश दयाल,धर्मेंद्र कुमार वर्मा,जितेंद्र पासवान,पीयूष गुप्ता, सहित कई अन्य नेतागण शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बंटी कुशवाहा ने किया जबकी मंच का संचालन डीके डाडेल ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button