बिहार

नीतीश कुमार के बयान से शर्मसार हुआ देश:भाजपा

गया लाईव डेस्क। बिहार विधान मंडल के दोनो सदनों में बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा गया जिला महिला मोर्चा के द्वारा गया टॉवर चौक पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद महिला मोर्चा के अध्यक्षा करुणा सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर विधान मंडल में महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी का निंदा करते हैं तथा मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे। ्पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा गठबंधन से नाता तोड़ने के बाद अपना विवेक खो दिए हैं। मुख्यमंत्री जैसा व्यक्ति अपनी मर्यादा को तोड़ते हुए अमर्यादित भाषा का विधानमंडल जैसे सदन में जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं के प्रति बयान देना गैर जिम्मेराना हैं। साथ ही साथ बिहार के मुख्यमंत्री के बयान से पूरे देश में शर्मशार हुआ है। मुख्यमंत्री इस घटना पर माफी ही नहीं अविलंब त्यागपत्र दे। मौके पर पर भाजपा नेता वरीय अधिवक्ता मुकेश शर्मा,संतोष गुप्ता,बंदना कुमारी,खुशबू कुमारी,रंजना कुमारी,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार,महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, रंजन कुमार सिंह, पप्पू चंद्रवंशी,मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, जिला मंत्री कमल सिन्हा,रौशन पटेल,राजेश चौधरी, दीपक पाण्डेय,देवानंद पासवान,शंभू यादव,पंकज लोहनी, टिंकू गोस्वामी,कौशलेंद्र सिंह,जितेंद्र यादव,मनीष सिंह द्वारकाधीश प्रसाद सिन्हा,चंदन भदानी,मनोज चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button