बिहार

भीम आर्मी पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में आंदोलन करेगी स्वराज पार्टी

गया। बीते दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस की लाठी चार्ज और बर्बरतापूर्ण कारवाई के विरूद्ध में स्वराज पार्टी पूरे जिले में आंदोलन करेगी। यह निर्णय शनिवार को स्वराज पार्टी के गया जिला कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शम्भू नाथ यादव ने की। बैठक में वक्ताओं ने भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता पर हुए लाठीचार्ज एवं बर्बरतापूर्ण कारवाई का विरोध किया। पार्टी के गया जिला सचिव रामचंद्र शाह ने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता अपनी जायज मांगों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ़ आक्रोश मार्च निकाले हुए थे। इसी बीच जिला प्रशासन अपना नाकामी छुपाने के लिए आन्दोलन को अवरूद्ध करने के साथ कई आन्दोलनकारियों को बेरहमी से पीटा है। पार्टी के गया जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि गया जिला में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसका मुख्य कारण जिला का वरीय पुलिस अधिकारी है। आए दिन जिले में गरीब शोषण और जुर्म, का शिकार हो रहे हैं। थाना में शिकायत के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। जाँच के नाम पर सिर्फ कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। नेता शम्भू नाथ यादव ने कहा कि पुलिस इतना तनाशाह हो गया है कि आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं पर 10 धाराओं के साथ 307 लगाकर 18 आन्दोलनकारियो को जेल भेज दिया है। इससे गया जिला पुलिस के प्रति लोगों में रोष है। ईमानदार पदाधिकारी जांच कर सही जांच रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए सौंपते हैं फिर भी दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय भ्रष्टाचारियों से मोटी रकम वसूली कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण भीम आर्मी के कार्यकर्ता के ऊपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। जो प्रशासन के नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पार्टी की जिला कमिटी  ने गया शहर में प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पार्टी की प्रदेश व केन्द्रीय कमिटी को अवगत करा दिया गया है। पार्टी की सहमति से आंदोलन की तिथि की घोषणा की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button