भूमि विवाद में चली जमकर गोलियां, दो घायल, एक पुलिस हिरासत में

गया लाइव डेस्क। गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी कांड में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जहां घायलों के इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुरहेरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। इस दौरान मारपीट की वारदात के बाद असामाजिक तत्वों ने करीब 25 राउंड गोलीबारी की है। उक्त गोलीबारी की वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। काफी संख्या में ग्रामीणों को देखकर असामाजिक तत्वों भागने लगे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और दोनों घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस वारदात की जांच में जुट गई हैं। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर उससे जुड़ा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि गया लाइव वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।
देखें वीडियो