यज्ञ मंडप के परिक्रमा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गया। शहर के नई गोदाम, महरानी रोड स्थित सरस्वती स्थान में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ महोत्सव के दौरान मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। परिक्रमा का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। बनारस से पहुंचे आचार्य सर्वेश मिश्रा, दीपक शुक्ला, सत्यनारायण तिवारी, शुभम पांडे, अवनीश तिवारी, अंबाशंकर मिश्रा व सुधीर तिवारी ने पूजन, फलाधिवास, अन्नाधिकवास, दुबाधिवास, शयाधिवास आदि अनुष्ठान किए। श्री सरस्वती पूजा नाट्य कला मंदिर सह चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में यह महा अनुष्ठान हो रहा है। बुधवार को विद्यादात्री माता सरस्वती और चित्रगुप्त भगवान की स्थापित नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पवन सिन्हा, विजय कुमार अम्बष्ठ, अशोक कुमार सिन्हा, जीतू कुमार, प्रकाश कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, अभय सिंह, राजेश सहाय आदि सदस्यों ने बताया कि 14 फरवरी को नगर यात्रा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 15 फरवरी को मां भगवती का विशेष स्नान व पूजन, सह स्प्रार्चन व आह्वित देवों का हवन और 16 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारा-प्रसाद का कार्यक्रम निर्धारित है। बता दें कि सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ 101 महिला श्रद्धालुओं ने शहर के किरानी घाट समीप बिंदेश्वरी घाट पहुंचकर कलशों में जलभरी की।