बिहार

विकास दिवस के रूप में मनाया गया सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिवस, लंबी उम्र के लिए की गई कामना

गया। आज जनता दल यू गया के जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय में केक काट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। अभय कुशवाहा ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से लगातार बिहार एवम बिहारियों के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। इसलिए पूरा बिहार विकास दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मना रहा है। नीतीश कुमार जन-जन के नेता हैं। उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है।
जन्मदिन मनाने के लिए गया के सांसद विजय मांझी, पूर्व विधानपार्षद मनोरमा देवी, शौकत अली, कुंडल वर्मा, द्वारिका प्रसाद, आसिफ जफर, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, अजीत शर्मा, प्रवीण मेहता, पिंकी कुमारी, जितेंद्र दास, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद चरण प्रियदर्शी, शंकर चौधरी, जहांगीर खान, सोनम दास, पूनम कुशवाहा, कैलाश पासवान, अब्दुल कादिर, ज्योति सिंह, बलिराम चौधरी, अरुण राव,योगेंद्र कुशवाहा, सुलतान अहमद, लक्ष्मण वर्णवाल, बबन चंद्रवंशी, लालजी प्रसाद,पप्पू दांगी, दुर्गादत्त कुमार,मधुसूदन राय, असलम अंसारी,प्रकाश पटवा,विनोद कुमार, गीता वर्मा ,पुष्पेंदु पुष्प,मुन्ना पटवा, राज कुमार शाह,संतोष चौधरी,भीम विश्वकर्मा, बजरंगी सिंह,श्रीकांत प्रसाद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button