बिहार
मोरहर नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गया। जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के बैताल गांव स्थित मोरहर नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक बैताल गांव का रहने वाला 65 वर्षीय बिनेसर मिस्त्री बताये गए हैं। वृद्ध की डूबने से मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी से शव को बरामद किया गया। लोगों ने घटना की सूचना रौशनगंज थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रौशनगंज थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार रविवार रौशनगंज थाना के बैताल गांव निवासी बिनेसर मिस्त्री सुबह घर से शौच के लिए निकला।