बिहार

जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र हुआ मजबूत: मंत्री

गया। बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र हुआ मजबूत। भाजपा के परिश्रम,भाजपा की विकास की नीति,भाजपा द्वारा लोगों को दिए गए काम,रोजगार और नौकरी जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था और खुशहाली लाई। हमने 370 धारा के प्रमुख अंगों को समाप्त किया 35A को समाप्त किया। जम्मू कश्मीर की जनता को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो सपने दिखाए उसको पूरा किया। इसीलिए लोकतंत्र में इस बार बढ़ चढ़कर के वहां की जनता ने हिस्सा लिया और चुनाव और लोकतंत्र को वहां की जनता ने मजबूत किया। उन्होंने इसके लिए जम्मू कश्मीर की जनता को और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button