गयापटनाबिहार

बोधगया में दिखी धार्मिक एकता की मिसाल, नामधारी सिख संगत का जत्था पहुंचा बोधगया

गया लाइव डेस्क। बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक सद्भाव और एकता की अनोखी झलक देखने को मिली। नामधारी सिख संगत की ओर से सदगुरु दिलीप सिंह के निर्देशानुसार 50 सदस्यों का एक जत्था बोधगया पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के संदेशों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान संगत के हरनाम सिंह नामधारी ने शुक्रवार को कहा कि सिख, हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म सभी भारत की पावन धरती पर उत्पन्न हुए हैं। भले ही सभी की पूजा-पद्धतियां अलग-अलग हों, लेकिन मूल रूप से सभी धर्म एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को जोड़ना ही सच्चा धर्म है और इसी विचारधारा को लेकर वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया पहुंचे हैं। संगत ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को समाज में फैलाने का आह्वान किया।
बोधगया में इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ धार्मिक समरसता को बल मिलता है, बल्कि देश और दुनिया को एकता का मजबूत संदेश भी जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *