गयापटनाबिहार

गयाजी में नेक्स्ट जेन टाटा टियागो का भव्य लॉन्च, पेट्रोल, CNG और EV वेरिएंट में मिलेगी नई कार

गया लाइव डेस्क। गयाजी के मगध मोटर्स शोरूम में बुधवार को टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित नेक्स्ट जेन टाटा टियागो का भव्य शुभारंभ किया गया। आधुनिक फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और पेट्रोल, CNG व इलेक्ट्रिक (EV) विकल्पों के साथ लॉन्च हुई यह कार ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

मगध मोटर्स, गया में बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में टाटा मोटर्स की नई नेक्स्ट जेन टाटा टियागो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई के रीजनल मैनेजर निर्मल कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर प्रभात कुमार श्रीवास्तव तथा आईएमए के अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सचिव डॉ. डी.के. सहाय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आधुनिक फीचर्स से लैस नई टियागो

नई टाटा टियागो को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल मॉडल के लिए 4.69 लाख रुपये और EV मॉडल के लिए 6.99 लाख रुपये निर्धारित की है। कार में 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

छह रंगों में उपलब्ध, बुकिंग शुरू

मगध मोटर्स के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि नेक्स्ट जेन टाटा टियागो छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही टेस्ट ड्राइव, आसान फाइनेंस और एक्सचेंज ऑफर की भी व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वाहन खरीद सकें।

बड़ी संख्या में पहुंचे अतिथि और ग्राहक

लॉन्च समारोह में मगध मोटर्स के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह, विभिन्न बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नई टियागो के फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई और ग्राहकों ने वाहन का अवलोकन कर इसकी खूब सराहना की। लॉन्च के साथ ही ग्राहकों में नई टाटा टियागो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *