माँ जैसी ममता, डॉक्टर अंजू की दवा, 25 रुपए में इलाज कर गरीबों की उम्मीद बनीं, सम्मानित हुईं सेवा भाव की मिसाल
गयाजी (आकाश रौशन)। जब इलाज आम आदमी की पहुँच से दूर होता जा रहा है, तब गया शहर की चर्चित होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अंजू सिन्हा ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। वह गरीब हो या अमीर, हर मरीज का इलाज मात्र 25 रुपए में करती है। उनकी इस सेवा भावना को देखते हुए श्री आदर्श लीला समिति के मंच से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें मेमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

स्थानीय लोग कहते हैं कि डॉ. अंजू सिर्फ़ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि “गरीबों की मसीहा” और इंसानियत की सच्ची पहचान बन चुकी हैं।
