Uncategorized

28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आज़ाद पार्क में होगा मंचन, अयोध्या-मथुरा के कलाकार भी शामिल

गयाजी (अंजनी वर्मा)। ऐतिहासिक आज़ाद पार्क में रविवार से शुरू हुई श्री आदर्श लीला समिति की रामलीला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, नगर निगम महापौर डॉ. गणेश पासवान, प्रमोद भदानी और रोमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा उद्घाटन सह मंचन किया गया, जो पहली बार हुआ है। वहीं, मथुरा से आए निर्देशक छोटे लाल चतुर्वेदी ने स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षित कर मंचन की जिम्मेदारी संभाली। समिति के मुताबिक सभी कलाकार गया के रहने वाले हैं।


संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी

समिति अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ़ गौरव सिन्हा ने स्वागत भाषण में कहा: आज हम मंदिर में 10 मिनट पूजा के लिए समय नहीं निकालते, लेकिन मनोरंजन के कार्यक्रमों में घंटों समय दे देते हैं। यह धर्म के प्रति उदासीनता का संकेत है। समाज की संस्कृति बचाए रखने के लिए रामलीला में जरूर शामिल हों।”


उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

अतिथियों का संबोधन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 56 वर्षों से निरंतर रामलीला का होना गया के लिए गर्व की बात है।

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजन को गया की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर बताया।


समिति महासचिव संदीप सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन से “आत्मिक बल मिलता है और आने वाली पीढ़ी इस परंपरा को कायम रखे”।

सेवा क्षेत्र के लोगों का सम्मान

इस मौके पर गया की धरती पर बेहतर चिकित्सा सेवा देने वाले 10 से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. कुमार अनुपम, डॉ. जैनेन्द्र कुमार, डॉ. विनय कुमार सिन्हा, डॉ. विजय कर्ण, डॉ. रत्न कुमार, डॉ. अमिता सिन्हा, डाॅ अंजू सिन्हा, डॉ. मंजुल विजय, डॉ. तेजस्वी नन्दन, डॉ. राम अवतार सिंह, डॉ. एन.के. गुप्ता, डॉ. वीरेन्द्र यादव, डॉ. नवनीत निश्चल, डॉ. टी. शर्मा, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. अनुपम चौरसिया शामिल रहे। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मधु प्रिया को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की सफलता में सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में हीरा इलेक्ट्रॉनिक (विशेष सहयोगी), प्रमोद लड्डू (प्रस्तोता), तेज टावर (पावर्ड बाई) और अन्य सहयोगियों में डालमिया बाजार, सेव सॉल्यूशन, मंगलम पेपर एंड कार्ड्स, सनसिटी, रिया अल्ट्रा साउंड, डॉ. मनीष पंकज प्रमुख रहे।


समिति की ओर से वीरेंद्र, प्रेमसागर, राज वैद्य, राहुल शर्मा, वसंत परमार, प्रह्लाद गुप्ता और अनिल वर्णवाल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *