पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुज कुमार सिंह ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
गया लाइव डेस्क। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। गया से पूर्व विधान परिषद सदस्य रहे अनुज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को औपचारिक पत्र भेजा है।
गया। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं राजभाषा समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस आशय का एक पत्र उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष, पटना (बिहार) को संबोधित करते हुए भेजा है।
पत्र में अनुज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि वे स्वेच्छा से राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र पर 31 दिसंबर 2025 की तिथि अंकित है। पत्र में किसी भी प्रकार का कारण उल्लेखित नहीं किया गया है, लेकिन उनके इस फैसले को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।
अनुज कुमार सिंह गया जिले की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं और उनका इस्तीफा क्षेत्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके अगले राजनीतिक कदम क्या होंगे और वे किस राजनीतिक दल का रुख करते हैं।
