गयापटनाबिहार

जनहित के मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने का भरोसा: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आईजी विकास वैभव का किया सम्मान

गया लाइव डेस्क। गया जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आईजी को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।

कांग्रेस नेताओं ने आईजी विकास वैभव के कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों की भी प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशील पहल और बेहतर संवाद से लोगों का भरोसा मजबूत होता है।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में युगल किशोर सिंह, मदीना खातून, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा और अर्जुन गुप्ता समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुलाकात को संगठन और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *