रिश्वतखोरी के आरोप में गया के राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने पर DM की कार्रवाई
गयाजी (आकाश रौशन)। जिला प्रशासन गया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कदम उठाते हुए डोभी अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के व्हाट्सएप पर एक ऑडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें सन्नी कुमार पर राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए अपने दलाल के माध्यम से चार लाख रुपये रिश्वत माँगने का आरोप लगा है। ऑडियो सुनने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया।
निलंबन की अवधि में सन्नी कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय, गया निर्धारित किया गया है।
DM ने दिखाई सख़्ती
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि “ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। यदि कहीं से भी किसी व्यक्ति को प्रताड़ित करने या घूसखोरी की शिकायत मिलेगी, तो जांचोपरांत कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
