गया जिले में कुल 29.69 लाख मतदाता, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
गयाजी (अंजनी वर्मा)। अहर्ता तिथि 1 जुलाई 2025 के तहत चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव शामिल हुए।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई।
गया जिले के कुल मतदाता
पुरुष मतदाता – 15,63,126
महिला मतदाता – 14,06,273
अन्य मतदाता – 36
कुल मतदाता – 29,69,435
विधानसभावार मतदाता संख्या
1. गुरुआ – पुरुष 1,50,438 | महिला 1,33,549 | अन्य 2 | कुल 2,83,989
2. शेरघाटी – पुरुष 1,45,019 | महिला 1,32,436 | अन्य 6 | कुल 2,77,461
3. इमामगंज – पुरुष 1,58,245 | महिला 1,42,635 | अन्य 8 | कुल 3,00,888
4. बाराचट्टी – पुरुष 1,62,357 | महिला 1,46,682 | अन्य 1 | कुल 3,09,040
5. बोधगया – पुरुष 1,70,452 | महिला 1,54,788 | अन्य 2 | कुल 3,25,242
6. गया टाउन – पुरुष 1,44,947 | महिला 1,33,609 | अन्य 3 | कुल 2,78,559
7. टिकारी – पुरुष 1,60,024 | महिला 1,39,634 | अन्य 10 | कुल 2,99,668
8. बेलागंज – पुरुष 1,46,467 | महिला 1,29,101 | अन्य 2 | कुल 2,75,570
9. अतरी – पुरुष 1,60,650 | महिला 1,45,432 | अन्य 1 | कुल 3,06,083
10. वजीरगंज – पुरुष 1,64,527 | महिला 1,48,407 | अन्य 1 | कुल 3,12,935
राजनीतिक दलों की भागीदारी
बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कांग्रेस, जदयू, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोजपा (रामविलास), राजद और माकपा (लिबरेशन) के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगामी चुनाव की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
