गयापटनाबिहार

मदर प्राइड स्कूल में शनिवार को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन आज

गया लाइव डेस्क। गयाजी शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मदर प्राइड स्कूल में शनिवार को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्यालय के निदेशक विनीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा एवं कांग्रेस नेता रजनीश कुमार झुन्ना उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित विभिन्न विज्ञान प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनका निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार साइंस एग्जीबिशन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *