गयापटनाबिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गया आगमन, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

गया लाइव डेस्क। बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के गया जी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान राधा–कृष्ण का चित्र भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली शक्ति उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पार्टी को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि संजय सरावगी के कुशल, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बिहार में और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी की नीतियाँ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी।
डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता गोपाल प्रसाद यादव, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *