गयापटनाबिहार

देशभक्ति के रंग में रंगा जी एस प्लाजा ट्रेंड्स, 77वें गणतंत्र दिवस पर लहराया शान से तिरंगा

गया लाइव डेस्क। जिला स्कूल पूर्वी गेट के समीप स्थित जी एस प्लाजा ट्रेंड्स में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, जिसके साथ ही परिसर “दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुम में जान है” जैसे ओजपूर्ण नारों से गूंज उठा।
तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता रजनीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। इसी दिन देश को उसका संविधान मिला, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया।
रजनीश कुमार ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नागरिकों से संविधान के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक समानता को मजबूत करने और आपसी एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश आज जिस ऊंचाई पर खड़ा है, वह उनके बलिदान का परिणाम है। शहीदों का त्याग हमें राष्ट्रहित में सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
इस देशभक्ति कार्यक्रम में अरुण कुमार, कमलेश कुमार, शंभू शर्मा, बिपिन कुमार, किशन कुमार, मनीष कुमार, ऋषि कुमार, श्रीकांत, शंकर कुमार, अमीषा विशाखा, वैष्णो, खुशबू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और जय हिंद के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *