गयाजी में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात: एपी कॉलोनी में मां बागेश्वरी पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम का उद्घाटन
गया लाइव डेस्क। गया शहर के एपी कॉलोनी में रविवार को मां बागेश्वरी पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया।
शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात जुड़ गई है। गया में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी समाज की मजबूत नींव होती है और सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों और प्रबंधन टीम ने बताया कि इस नर्सिंग होम का उद्देश्य सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा है। यहां इलाज को आम आदमी की पहुंच में रखने का प्रयास किया गया है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
