गयापटनाबिहार

जीविका हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ शुभारंभ, जांच व दवाओं का किया गया मुफ्त वितरण

गया लाइव डेस्क। शहर के महारानी पेट्रोल पंप के समीप जीविका हॉस्पिटल के प्रांगण में फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया गया, जहां मरीजों को निशुल्क जांच कर उनके बीच दवा का भी वितरण किया गया. इस दौरान कई मरीज पहुंचे, जहां उन्हें उचित परामर्श व दवा दी गई.
इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शाही ने कहा कि वैसे तो विगत कई सालों से इस अस्पताल का सफल संचालन किया जा रहा है, लेकिन जन सेवा को देखते हुए हमलोगों ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा, जहां आने वाले मरीजों को निशुल्क जांच व दवाओं का वितरण किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि अस्पताल के माध्यम से बेहतर इलाज मरीजों को मिले, ऐसा हमारा प्रयास है. डिलीवरी, आईसीयू आदि की सुविधा उपलब्ध हैं, जो यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को मिलेगी. साथ ही मरीजों को कैल्शियम और आयरन की दवा भी मुफ्त दी जाती है, ताकि वे शारीरिक रूप से मजबूत हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *