गया सदर विधानसभा क्षेत्र के खरखुरा में चुनाव पाठशाला का आयोजन, मतदाताओं को दिलाई गई मतदान की शपथ
गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी गया शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में आज स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीपीओ आईसीडीएस की उपस्थिति में गया सदर विधानसभा क्षेत्र के खरखुरा में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों को आगामी 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई गई, ताकि जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गया सदर एवं PWD आइकॉन भी उपस्थित रहे।
