गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

गयाजी में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बोले – बिहार की जनता तय करेगी तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं, अब पुराना फॉर्मूला नहीं चलेगा

गया लाइव डेस्क। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना या नहीं, यह बिहार की जनता तय करेगी। जयंत चौधरी ने कहा कि “अब भी पुराना बैगेज ढोया जा रहा है, सीमाओं को तोड़ा नहीं जा सका है। नौजवान होते हुए भी नई सोच नहीं दिख रही, वही पुराना रटा-रटाया फॉर्मूला लेकर मैदान में हैं। लेकिन आज का मतदाता बदल चुका है। विकास को उसने महसूस किया है, दुनिया की तस्वीरें उसके मोबाइल में हैं। वह अब पुरानी शैली को स्वीकार नहीं करेगा।”

राजद की ओर से स्लो वोटिंग के आरोप पर जयंत चौधरी ने कहा कि यह चुनाव आयोग की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राजद संविधान की बात तो करती है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती। जो भी लाइन में लगेगा, वह हर हाल में मतदान करेगा, उसे कोई ताकत नहीं रोक सकती।”

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि “राहुल गांधी को हर चीज में जाति नजर आती है। वह सेना में आरक्षण की बात करते हैं, कुर्सी में भी जाति ढूंढ लेंगे, यहां तक कि लिट्टी-चोखा में भी जाति तलाश लेंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय करेगी कि उसे पुराने पैटर्न पर चलना है या विकास की राह पर। “नीतीश कुमार ने जो काम करके दिखाया है, उसने सुशासन और विकास की नई परिभाषा दी है। बिहार की जनता अभी भी मोदी और नीतीश पर लट्टू है,” उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *