गयाबिहार

बिहार दस्तावेज नववीस संघ गया शाखा ने स्वर्गीय श्याम देव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

गया लाइव डेस्क। बिहार दस्तावेज नववीस संघ, शाखा गया के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को जहानाबाद में संघ के कर्मठ सदस्य, लेखक एवं दैनिक हिन्दुस्तान के गया रिपोर्टर श्री सुजीत जी के पिता स्वर्गीय श्याम देव प्रसाद जी के निवास स्थान टोलाचक थाना रोड, जहानाबाद जाकर ब्रह्मभोज में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर गया शाखा के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से संघ सचिव शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, रेवती रंजन, अजय कुमार अम्बष्ट (बड़े) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्याम देव प्रसाद जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि “स्वर्गीय श्याम देव प्रसाद जी एक ईमानदार, कर्मनिष्ठ और समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, सेवा और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका आदर्श हमें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।”

संघ की ओर से कहा गया कि बिहार दस्तावेज नववीस संघ, शाखा गया अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में सदैव साथ रहेगा और संगठनात्मक एकता को और सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *