सादगी, संस्कार और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं प्रधानमंत्री की माताजी : डॉ. मनीष पंकज
गया लाइव डेस्क। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की माताजी, आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि हीराबेन मोदी जी सादगी, संस्कार और त्याग की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षों के बीच बीता, लेकिन उन्होंने कभी परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के उच्च संस्कार दिए।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि हीराबेन मोदी जी का जीवन हर भारतीय माता के लिए प्रेरणास्रोत है। अत्यंत साधारण जीवन जीते हुए भी उन्होंने अपने पुत्रों में आत्मविश्वास, देशभक्ति और सामाजिक दायित्व की भावना का बीजारोपण किया। उनका स्पष्ट विश्वास था कि व्यक्ति का जीवन केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विश्व के महान नेताओं में शामिल होना केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि माताजी हीराबेन मोदी जी के संस्कारों, मार्गदर्शन और तपस्या का भी प्रतिफल है। सादा जीवन और उच्च विचार को अपनाकर उन्होंने अपने पुत्र को राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर किया, जिसका परिणाम आज पूरा देश और विश्व देख रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि हीराबेन मोदी जी का जीवन यह सिखाता है कि सच्चे संस्कार और मजबूत नैतिक मूल्य किसी भी व्यक्ति को महान बना सकते हैं। उनकी स्मृति सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके आदर्शों को अपनाने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, रामानंद विश्वविद्यालय भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, अशोक, सुनील मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, दिनेश कुमार, सनी कुमार, बबलू गुप्ता, महेश यादव, मंटू कुमार, हीरा यादव, अभिषेक कुमार, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, अनिल चौरसिया, पूनम कुमारी, मीना देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
