गयापटनाबिहार

सेवानिवृत्त शिक्षक ललन प्रसाद वर्मा का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

गया लाइव डेस्क। बिहार के सम्मानित एवं आदर्श शिक्षकों में शुमार रहे सेवानिवृत्त शिक्षक ललन प्रसाद वर्मा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ललन प्रसाद वर्मा अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए। वे अपने जीवनकाल में एक अनुशासित, ईमानदार और सिद्धांतवादी शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण जीवन और उच्च आदर्शों के जरिए समाज में एक अलग पहचान बनाई थी।
परिवार की बात करें तो उनके दो पुत्र हैं—प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार वर्मा और डॉक्टर गजेंद्र कुमार वर्मा, जो अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित हैं। वहीं उनकी बेटियों में रेणु श्रीवास्तव, डॉक्टर अंजू सिन्हा, डॉक्टर निशी वर्मा और डॉक्टर रजनी वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा वे अपने पीछे पोता-पोती, नाती-नतनी से भरा एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने स्नेह और संस्कारों से मजबूत आधार दिया।
ललन प्रसाद वर्मा की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सत्यनिष्ठा थी। वे कभी झूठ नहीं बोलते थे और बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते थे। उनकी यही आदत उन्हें समाज में अलग और सम्माननीय बनाती थी। वे परिवार को एकजुट रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और सभी को एक सूत्र में बांधे रखने का प्रयास करते थे।
आज उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज ने भी एक मार्गदर्शक खो दिया है। उनके विचार, आदर्श और जीवन मूल्यों की छाप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *