धीरजा पुल जांच चौकी पर 720 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
गयाजी (आकाश रौशन)। धीरजा पुल अस्थायी जांच चौकी पर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप (पंजीयन संख्या BR-06GG-4129) से 720 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान वाहन में सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद इरफान, पिता मोहम्मद मजिबुल, साकिन– बरहद, थाना– हथौड़ी, जिला– मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र लगभग 25 वर्ष।
विकास कुमार, पिता उमेश राम, साकिन– बरहद, थाना– हथौड़ी, जिला– मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में शराब लोड कर परिवहन किया जा रहा था।
जब्त सामान
720 लीटर अवैध विदेशी शराब
बोलेरो पिकअप (BR-06GG-4129)
चेसिस नंबर – MA1ZN2TTKR1E47347
इंजन नंबर – TTR1E37968
पुलिस कार्रवाई
अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान में रामप्रीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद तथा गृह रक्षक जवान शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
