Uncategorized

गया में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर होगा माल्यार्पण

गयाजी(आकाश रौशन)। जिला प्रशासन ने 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है।

जिला पदाधिकारी गया के आदेश पर नगर आयुक्त, नगर निगम गया, अपर समाहर्ता गया सहित विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार—

1. गांधी मंडप, गया – प्रातः 10:00 बजे, आयुक्त महोदय, मगध प्रमंडल, गया

2. गांधी मंडप, गया – प्रातः 10:30 बजे, जिला पदाधिकारी, गया

3. महात्मा गांधी चौक, बोधगया – प्रातः 11:00 बजे, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया

4. निबंधन कार्यालय, गया (लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा) – प्रातः 11:30 बजे, अपर समाहर्ता, गया

5. गांधी चौक, गया (विजय होटल के पास) – प्रातः 11:40 बजे, नगर आयुक्त, नगर निगम गया

आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर समय से पहुँचकर माल्यार्पण सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *