मानपुर में शुरू हो रहा है “MATH GURUKUL” प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया संस्थान
गयाजी। गया जिले के मानपुर, लक्खीबाग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए एक नया कोचिंग संस्थान MATH GURUKUL की शुरुआत होने जा रही है। इसका उद्घाटन 12 अक्टूबर को जगजीवन कॉलेज के पास किया जाएगा। संस्थान की खासियत यह है कि यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षकों ने सरकारी नौकरी छोड़कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने का निर्णय लिया है। गणित के शिक्षक पूर्व CISF इंस्पेक्टर रह चुके हैं। रीजनिंग के शिक्षक ने रेलवे की नौकरी छोड़कर शिक्षा को चुना है। संस्थान के मेंटर एक BCO रैंक अधिकारी हैं, जो विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय BDO भी बतौर गेस्ट टीचर शामिल होंगे। संस्थान का दावा है कि किफायती शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी और एक साल के भीतर सफलता दिलाने का संकल्प लिया गया है।
स्कॉलरशिप टेस्ट
संस्थान की ओर से 18 अक्टूबर को एक स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले 10 रैंक लाने वाले विद्यार्थियों की पूरी पढ़ाई का खर्च कोचिंग संस्थान द्वारा नौकरी मिलने तक वहन किया जाएगा।
MATH GURUKUL के निदेशक रौशन कुमार ने बताया कि इस संस्थान का उद्देश्य मानपुर और आसपास के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है, ताकि वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।
