खेलगया

मशाल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का गयाजी में हुआ भव्य शुभारंभ, तीन दिवसीय कबड्डी मुकाबले में 38 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

गयाजी लाइव डेस्क। गयाजी स्थित खेल भवन में आज मशाल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन उत्साहपूर्वक किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 38 जिलों के अंडर-14 (U14) एवं अंडर-16 (U16) बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक आनंद शंकर तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें दमखम दिखा रही हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर 2025 को खेला जाएगा।


पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे:

U14 बालक वर्ग में:

बक्सर ने दरभंगा को रोमांचक मुकाबले में 52-50 से हराया।

गयाजी ने पूर्वी चम्पारण को 41-20 से पराजित किया।

गोपालगंज ने जमुई को 50-19 से मात दी।

अररिया ने अरवल को 59-18 से हराया।

बांका ने औरंगाबाद को 41-25 से परास्त किया।

पटना बनाम पूर्णिया मैच में पटना को वॉकओवर मिला।

रोहतास बनाम सहरसा मैच में सहरसा को विरोधी टीम नहीं आने से वॉकओवर दिया गया।

U16 बालक वर्ग में:

गयाजी ने पूर्वी चम्पारण को 41-20 से हराया।

पटना ने पूर्णिया को 61-24 से पराजित किया।

रोहतास ने सहरसा को 45-21 से मात दी।

अरवल ने अररिया को 44-15 से हराया।

औरंगाबाद ने बांका को 41-25 से परास्त किया।

जमुई बनाम गोपालगंज मुकाबले में जमुई को वॉकओवर मिला।

समस्तीपुर बनाम सारण मुकाबले में समस्तीपुर को विरोधी टीम नहीं आने से वॉकओवर मिला।

प्रतियोगिता में भागलपुर की टीम को अंडर-14 और अंडर-16 दोनों वर्गों में ओवरवेट पाए जाने के कारण बाहर कर दिया गया। वहीं अंडर-16 में बक्सर बनाम दरभंगा मैच में दरभंगा टीम के खिलाड़ियों के ओवरवेट होने के कारण उन्हें भी प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

खेल प्रेमियों में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *