गयाबिहार

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने नाबालिग बच्चे को किया रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द

गया लाइव डेस्क। पूर्व मध्य रेल, डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट गया की टीम ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत एक नाबालिग बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन गया को सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 05.10.2025 को आरपीएफ के उनि. जावेद इकबाल, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी शशि शेखर एवं आरक्षी मुकेश कुमार स्टेशन परिसर में नियमित गश्त पर थे। गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 के दिल्ली फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक नाबालिग बालक को अकेला एवं गुमसुम अवस्था में बैठे देखा गया।

संदेह होने पर जब आरपीएफ ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम, उम्र (14 वर्ष), पिता का नाम और पता मखदुमपुर, पिपरा, थाना टनकुप्पा, जिला गया (बिहार) बताया। बालक ने बताया कि वह घर से बिना बताए घूमने के लिए निकला था और रास्ता भटककर गया स्टेशन पहुंच गया।

आरपीएफ टीम ने बच्चे को सहज महसूस कराते हुए अपने पोस्ट पर लाया और तुरंत रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया। सूचना पर चाइल्ड हेल्प डेस्क के केस वर्कर मकसूद आलम आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां नाबालिग बालक को सही-सलामत उनके सुपुर्द किया गया।

आरपीएफ द्वारा यह कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत की गई, जिसका मकसद स्टेशन परिसर में गुम या असहाय बच्चों को सुरक्षित बचाना और उनके परिजनों तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *