गयाबिहार

आपदा में मृत तीन परिवारों को मिला चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान

गया लाइव डेस्क। गयाजी जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर आज विभिन्न अंचलों में आपदा से मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि आज कुल तीन आश्रित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि भेजी जा रही है।

1. मानपुर अंचल क्षेत्र के रूपसपुर गाँव निवासी मंजू देवी की मृत्यु लू लगने से हुई थी। उनके परिजन को ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान दिया गया।

2. वजीरगंज अंचल क्षेत्र के भिंडस गाँव निवासी सुरेंद्र मांझी की मृत्यु वज्रपात से हुई थी। उनके परिजन को भी ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।

3. टिकारी अंचल क्षेत्र के मऊ ग्राम निवासी कोशमी कुमारी की मृत्यु आंधी-तूफान में दीवार गिरने से हुई थी। उनके परिजन को ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अंचल अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *