गयाबिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत गया की 5.75 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

गया लाइव डेस्क। गया जिला समाहरणाल में आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की जीविका दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से जिला, प्रखंड, संकुल संघों एवं ग्राम संगठनों तक पहुँचाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। मौके पर माननीय मंत्री श्री प्रेम कुमार, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, उप विकास आयुक्त, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज राज्य भर की 21 लाख महिला लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति ₹10,000 की दर से कुल ₹2,100 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया गया। इससे पहले योजना के दूसरे चरण में एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने बताया कि गया जिले की 5 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए यह राशि प्रदान की गई है। इस सहायता से महिलाएं अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकेंगी, साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *