गयापटनाबिहार

आईजी व एसएसपी ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बूथों का किया निरीक्षण

गया लाइव डेस्क। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति एवं संवेदनशीलता का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों को हर समय सतर्क, सजग और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।

आईजी व एसएसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नक्सली हलचल या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी बलों को नियमित गश्ती, वाहन जांच (चेकिंग) एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी बनाए ररखने का आदेश दिया।

यह है निर्देश:

चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं जवान रहेंगे अलर्ट।

गश्ती दलों की तैनाती रणनीतिक रूप से की जाएगी।

स्थानीय खुफिया तंत्र को किया गया सक्रिय।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनता निडर होकर मतदान करे, सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं ताकि लोकतंत्र का यह पर्व शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *