गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज
गया लाइव डेस्क। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया प्रखंड के भदेजा गांव में मारपीट और गाली-गलौज का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित निवेदक पुर्ले कुशवाहा, पिता स्वर्गीय भोलो कुशवाहा, निवासी जपुआ, ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में उन्होंने बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को उनके ही गांव के रामनंदन चौधरी, बिनोद चौधरी, आनंद चौधरी, पिनाकी चौधरी, संतोष चौधरी, नेता चौधरी, संजय चौधरी, विनोद चौधरी, विजय चौधरी और सोनू चौधरी ने मिलकर उनके साथ मारपीट और अभद्र गाली-गलौज की।
पीड़ित के अनुसार, उक्त सभी लोग उनके खेत में जबरन घुसकर विवाद करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धमकी भी दी कि मामला दर्ज कराने पर जान से मार देंगे।
पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
