Uncategorized

जदयू महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल ने शेरघाटी क्षेत्र का दौरा किया, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

गयाजी (अंजनी वर्मा)। जदयू महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार प्रसाद उर्फ़ राजू बरनवाल की अगुवाई में मंगलवार को शेरघाटी विधानसभा के अंतर्गत नदरपुर, कुरमावां और आसपास के इलाकों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

बरनवाल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे निर्धन, गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और इंदिरा आवास जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएँ

स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कई गंभीर मुद्दे उठाए, जिनमें —

सड़क की खराब स्थिति

नालियों की सफाई की कमी

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

पेयजल आपूर्ति

बिजली की अनियमितता और जर्जर विद्युत तार

कचरा प्रबंधन

बरनवाल ने इन सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभागों तक पहुँचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क और संगठन पर जोर

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जदयू की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं और आम जनता से संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *