कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बोले— “यह लड़ाई आठ बार बनाम एक बार की है”
गया लाइव डेस्क। गया शहर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उन्होंने वार्ड संख्या 23, 24, 25, 26 और 7 सहित कई अन्य मोहल्लों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। जनसम्पर्क के दौरान जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आठ बार बनाम एक बार की है। आप मुझे एक बार मौका दीजिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गयाजी के विकास की गंगा बह जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें हर समुदाय, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोगों ने बदलाव की इच्छा जताते हुए महागठबंधन के साथ एकजुटता का संकल्प लिया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गयाजी की जनता का अटूट विश्वास ही आने वाले सकारात्मक बदलाव की मज़बूत नींव बनेगा।
