गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

35 वर्षों के शासन के बाद भी गयाजी का विकास शून्य

गया लाइव डेस्क। “35 साल के शासन के बाद भी गयाजी का विकास नहीं हुआ” — यह बात बुधवार को गोलपहाड़ स्थित बर्नवाल धर्मशाला में आयोजित जनसुराज पार्टी की बैठक में कही गई। बैठक में गयाजी विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में बर्नवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य धुरीका प्रसाद बर्नवाल, सुरेन्द्र बर्नवाल, रत्न सिंह बर्नवाल, मनोज बर्नवाल, रंजन बर्नवाल, पंकज बर्नवाल, इंद्र बर्नवाल, नीरज बर्नवाल, गया कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर दिनेश सिंह, जिला युवा अध्यक्ष अमित शर्मा, ब्राह्मण समाज के संरक्षक विपिन तिवारी, सर्वन कुमार फौजदार, वार्ड पार्षद ओम सिंह, गौरव सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंह और कृष्णा पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीते 35 वर्षों के सत्ताधारी शासन के बावजूद गयाजी में विकास कार्य शून्य रहा है। शहर की मूलभूत सुविधाएं अब भी बदहाल हैं — न सड़कें सुधरीं, न जलनिकासी की व्यवस्था ठीक हुई, न ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े। ऐसे में जनता इस बार बदलाव के मूड में है और जनसुराज के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ रहा है।

कार्यक्रम का संचालन मकसूद प्रकाश व अध्यक्षता गुरुदत्त बर्नवाल ने की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, महानगर अध्यक्ष जय सिंह, मुरली तिवारी, महानगर सचिव अभय चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

जनसुराज प्रत्याशी धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गयाजी की जनता अब विकास चाहती है, न कि झूठे वादे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार जात-पात और दल से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट दें, ताकि गयाजी में नई शुरुआत की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *