बिहार में नई सरकार के गठन पर भाजपा युवा नेता प्रेम सागर की बधाई
गया लाइव डेस्क। नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा के बिहार प्रदेश युवा नेता प्रेम सागर ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यकाल बिहार के समग्र विकास, सुशासन और स्थिर प्रशासन की दिशा में नई ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
प्रेम सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभवी नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। साथ ही उन्होंने दोनों उपमुख्यमंत्रियों—श्री विजय कुमार सिंह और श्री सम्राट चौधरी—को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का अनुभव, संघर्षशील राजनीतिक यात्रा और जनसेवा की प्रतिबद्धता राज्य को नई दिशा देगी।
उन्होंने बताया कि श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जहां संगठन सुदृढ़ हुआ है, वहीं अब शासन में उनकी भूमिका से बिहार को नया मार्ग मिलेगा। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिंह का सरल स्वभाव और जनसरोकारों से गहरा जुड़ाव प्रशासनिक गति को और प्रभावी बनाएगा।
प्रेम सागर ने कहा कि एनडीए सरकार के सभी मंत्रियों के शपथ लेने से जनता में नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है। “विकसित बिहार” के संकल्प को अब साकार रूप देने की दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और जल-जीवन-हरियाली जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य होंगे। उन्होंने आशा जताई कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में बिहार को एक मजबूत, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
