गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

मखदुमपुर में कांटे की टक्कर, विकास के नाम पर वोटिंग में उत्साह

जहानाबाद लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रानी कुमारी और महागठबंधन के सुबेदार दास के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट से वर्तमान में राजद के सतीश दास विधायक थे, लेकिन इस बार पार्टी ने नया चेहरा मैदान में उतारा है।

सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बताया कि “2005 से पहले लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते थे, लेकिन आज मखदुमपुर का रामपुर गांव विकास की मिसाल बन चुका है। यहां एक भी घर मिट्टी का नहीं मिलेगा, सभी घर पक्के बन गए हैं। जिस रास्ते से आप आए, वही विकास की कहानी कहता है — अब रास्ता ऐसा बना है कि पांच मिनट में लोग मंजिल तक पहुंच जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “नीतीश कुमार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है। लोग विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। 14 नवंबर की मतगणना के बाद विरोधियों को समझ में आ जाएगा कि जनता किसे पसंद करती है।”

क्षेत्र में मतदान का जोश और प्रतिस्पर्धा दोनों चरम पर है। मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए लाइन में खड़े हैं और हर तरफ लोकतंत्र का उत्सव दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *