गयापटनाबिहार

ई-मेल से आरडीएक्स उड़ाने की धमकी, गया सिविल कोर्ट खाली कराया गया, जज-वकील सुरक्षित बाहर

गया लाइव डेस्क। सुबह करीब साढ़े 11 बजे हड़कंप मच गया, जब गया सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। सभी जजों के आधिकारिक ई-मेल पर एक साथ धमकी भरा पत्र पहुंचते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

गयाजी सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। गुरुवार को गया सिविल कोर्ट के सभी जजों के ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें गया जी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया।का
कोर्ट में मौजूद सभी जज, कर्मचारी, अधिवक्ता और काम से आए आम लोगों को शीघ्र सुरक्षित बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभी लोग सन्न रह गए। लेकिन, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। परिसर के भीतर और बाहर खड़े सभी वाहनों को एक-एक कर हटाया गया, ताकि किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की गहन जांच की जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे सिविल कोर्ट परिसर को घेराबंदी कर सील कर दिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कोने, कक्ष, पार्किंग एरिया और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। मौके पर जिला के सभी आलाधिकारी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोर्ट परिसर से कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुआ है।

सभी जजों के मेल पर आया था धमकी वाला ईमेल

इस संबंध में गया जी बार एसोसिएशन के सीनियर अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि सिविल कोर्ट के जज के मेल पर और कई जजों के मेल पर धमकी आया है। गुरुवार को दोपहर ढाई बजे गया जी सिविल कोर्ट को आरडीएक्स की धमकी एलटीटी की ओर से दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट को बंद कर खाली कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *