गयापटनाबिहार

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएँ, संगठन को बताया नई ऊर्जा का स्रोत

गया लाइव डेस्क। भारतीय जनता पार्टी बिहार–झारखंड क्षेत्रीय संगठन के महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने श्री त्रिपाठी को फूलों का बुके भेंट किया तथा माँ दुर्गा की पावन तस्वीर देकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित, अनुशासित और कर्मठ नेता हैं। उनके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में बिहार–झारखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी न केवल एक सक्षम संगठनकर्ता हैं, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के सच्चे मार्गदर्शक भी हैं, जो हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहते हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत करने में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनका सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाता है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में उनका योगदान अतुलनीय है, जिससे संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
अंत में डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ दुर्गा की कृपा से नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सदैव स्वस्थ रहें और संगठन व देश सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहें।
जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, मंटू कुमार और बबलू गुप्ता सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *