Uncategorized

बिंग ब्रेकिंग: गयाजी में अपराधियों का तांडव: युवक की गोली मारकर हत्या

गया लाइव डेस्क। गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शहर के बैरागी मोहल्ला निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र के रूप में हुई है। अपराधियों ने युवक को नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *